फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थाने से इंपाउंड ट्रक को चुरा ले गया चालक, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना बाबैन परिसर से चालक अपने इंपाउंड ट्रक को लेकर फरार हो गया। इसमें पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में सुदेश कुमार ने बताया कि वह थाना बाबैन में कार्यरत है। पुलिस ने एक रेत से भरे एक ट्रक को इंपाउंड किया था। इस इंपाउंड ट्रक को थाना परिसर में खड़ा किया गया था। इसकी चाबी और चालान मौके पर ड्यूटी दे रहे होमगार्ड को सौंपी गई थी। चालान के बाद होमगार्ड थाने में मुंशी को ट्रक की चाबी और चालान की स्लिप सौंपने के लिए आया तो ट्रक चालक बाहर से दूसरी चाबी के साथ अपने ट्रक को लेकर भाग गया। होम गार्ड ने बाहर जाकर देखा तो ट्रक थाना परिसर से गायब मिला। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी ट्रक चालक साहिल निवासी पटियाला पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें