कुरुक्षेत्र। एक महिला से शातिर ठग ने धोखाधड़ी कर 43 हजार रुपये ठग लिए। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में सेक्टर-तीन निवासी नेहा कंबोज ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें बैंक की तरफ से आए उनके खाते में 43 हजार रुपये जमा दिखाए गए। उसके बाद उसके मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति ने फोन किया। वह बोला कि अभी-अभी गलती से उनके खाते में 43 हजार रुपये जमा हो गए हैं। उसने यह राशि वापस भेजने की मांग की। उसकी बातों में आकर उसने चार बार में 43 हजार रुपये अनजान व्यक्ति के दिए गए मोबाइल नंबर से जुड़े खाते में ट्रांसफर कर दिया। बाद में उसने अपने खाते की जांच की तो भेद खुल गया कि उसके खाते में 43 हजार रुपये जमा ही नहीं हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद