इस्माईलाबाद। ट्रक की टक्कर से कार चालक के गंभीर के गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरव कुमार निवासी गांव समगोली जिला मोहाली ने थाना इस्माईलाबाद में दी शिकायत में बताया कि बनाल प्रीफैब कंपनी में ड्राइवर के पद पर कार्य करता है। 19 सितंबर को वह तथा सिल्पगई निवासी जिरकपुर, अंकुर सहित पंचकूला कंपनी की गाड़ी को लेकर अलवर से डेराबस्सी के लिए चला था। जब वह नेशनल हाईवे 152-डी पर गांव गंगहेडी के पास पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने उनकी कार को ड्राइवर साइड में टक्कर मारी, जिससे उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ और उसे भी काफी चोट आई है। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र सिंह कर रहे हैं।