फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्ग के थैले से 50 हजार पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में घटना कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कस्बे में महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जो लोगों को अपनी मासूमियत के जाल में फंसा कर चूना लगा रहा है। वीरवार को भी ऐसा मामला सामने आया है। रामस्वरूप निवासी भैणी बाबैन ने बताया कि वीरवार दोपहर लगभग दो बजे स्टेट बैंक से एक लाख रुपए की राशि निकलवा कर लाया था। पैसे थैले में लेकर वह रेड रोड स्थित मिनी सुपर स्टोर पर सामान लेने चला गया और जाकर बेंच पर बैठ गया। उसी दौरान दो महिलाएं भी उसके पास आकर बैठ गईं। उन्होंने दुकानदार से 96 रुपये का सामान लिया और कुछ ही देर में दोनों महिलाएं सामान लेकर खिसक गई। उसने भी स्टोर से अपना घरेलू सामान लिया और पैसे देकर दुकान से बाहर आ गया। बाहर आते ही जब उसकी थैले पर नजर पड़ी तो थैले पर कट लगा हुआ था और उसमें से 50 हजार रुपये की राशि गायब मिली। उसने तुरंत उन महिलाओं को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उन महिलाओं का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो दोनों महिलाएं उसके पास बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और दुकान से जाने से पहले अपने कपड़ों में कुछ सामान डालते दिखाई दे रही है। लगभग डेढ़ महीना पहले भी दो अज्ञात महिलाओं ने दंपती को चूना लगा लगभग चार लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया था। उस समय भी बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो महिलाएं पीड़ित दंपती के बाइक के पास मंडराती हुई दिखाई दे रही थी। पीड़ित बुजुर्ग ने घटना की सूचना पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें