कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक बाइक चालक को आठ किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम सिंह निवासी सूरजगढ़ बाइक पर नशीला पदार्थ बेचने के लिए बाबैन आ रहा था। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम बाबैन में पिपली रोड पर गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि विक्रम सिंह चूरा पोस्त बेचता है। आज भी वह अपनी बाइक पर चूरा पोस्त लेकर बाबैन में बेचने के लिए आएगा। सूचना पर टीम ने बाबैन चौक के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम ने मिली सूचना अनुसार आए बाइक चालक को काबू कर पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। अदालत के आदेश से आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद