फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जल निकासी हुई अवरुद्ध, शनि मंदिर कॉलोनी में भी घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। बाबैन स्थित शनि मंदिर कॉलोनी में भारी वर्षा के चलते जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। स्थानीय निवासियों दिनेश कुमार, जयभगवान सैनी, मनोज शर्मा, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र, आदि कहना है कि क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के तेजी से हो रहे निर्माण और उनकी सड़कों पर ऊंची मिट्टी भराई के कारण वर्षा के पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है और निचले क्षेत्रों में भर रहा है। ज्यादा वर्षा हुई तो शनि मंदिर कॉलोनी में घरों के अंदर तक पानी घुस जाएगा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों को पानी में से होकर गुजरना पड़ा। दिनेश कुमार, मनोज शर्मा, सुरेश कुमार ने बताया कि इस समस्या का मूल कारण अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों का नियोजनहीन विकास है। इन अवैध काॅलोनियों में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वर्षा के पानी का जलभराव होने से जोहड़ का गंदा पानी घरों में घुस रहा है जिसके साथ पानी में रहने वाले जहरीले कीड़े व सांप भी घरों में घुस रहे है जिससे उनके जीवन को खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें