फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाले का काम 10 दिन से अधूरा, लोग परेशान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  खुदे नाले के निकट फंसी कार और गंदगी से होकर निकलने के लिए मशक्कत करते कॉलोनीवासी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन के निकट पिपली की भगवान नगर कॉलोनी में खुला नाला स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। चिट्टा मंदिर की ओर जाने वाली गली में नाले की सफाई और मरम्मत का काम करीब दस दिन से अधूरा पड़ा है। लगभग तीन फीट गहरे इस खुले नाले से लोगों को हादसे का डर सता रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का कहना है कि काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। नाले की गंदगी गली में फैल चुकी है, जिससे आसपास से गुजरना दूभर है। खुले नाले और खुदाई के कारण आवागमन बाधित है। कारों सहित अन्य वाहन भी फंस रहे हैं। लोगों को नाले का पानी घरों में घुसने और जहरीले जीव-जंतुओं के प्रवेश की चिंता है। गंदगी से बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है।
काम जल्द पूरा करने की मांग : सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमेश सिंह, रिंकू धीमान, विपिन, मलकीत सैनी और संदीप सहित अन्य निवासियों ने मांग की है। उन्होंने नाले की सफाई और मरम्मत का काम जल्द पूरा करने को कहा है। साथ ही इसे तुरंत ढकने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें