फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. सुनील कुमार बने राज्य रेडक्राॅस सोसायटी के महासचिव

Fri, 21 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष ने जिला रेडक्राॅस शाखा के सचिव डॉ.सुनील कुमार को महासचिव के पद पर पदोन्नत किया। डाॅ. सुनील ने गत 20 नवंबर को प्रदेश रेडक्राॅस राज्य मुख्यालय चंडीगढ़ का पदभार संभाल लिया है। उनके कार्यालय पहुंचने पर हरियाणा राज्य रेडक्रॉस के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी एवं संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार ने पिछले 27 वर्षों से रेडक्रॉस में निरंतर सेवाएं देते हुए लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। उन्होंने सर्वप्रथम वर्ष 1999 में जिला रेडक्राॅस सोसायटी में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं शुरू की तथा वर्ष 2020 में जिला यमुनानगर एवं वर्ष 2023 में कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। डॉ. सुनील कुमार ने राजनीति शास्त्र में पीएचडी की मानद उपाधि भी प्राप्त की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें