फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डाॅ. रुकमेश चौहान को मिला वैदेही धर्म प्रेरणा सम्मान

Sun, 22 Mar 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ रूकमेश चौहान को सम्मानित करते हुए बॉलीवुड अ​भिनेत्री महिमा चौधरी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन के 5वें दुर्गा अवॉर्ड्स 2026 में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की फाउंडर संध्या सिंह की ओर से सम्मानित किया गया। इसमें हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली डॉ. रुकमेश चौहान को ''''वैदेही धर्म प्रेरणा सम्मान-2026'''' से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने दिया। उन्हें यह सम्मान उनके राष्ट्रीय, धार्मिक सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों एवं बाढ़ के दिनों में लोगों की सेवा सेवा भाव को देखते हुए दिया गया। चौहान अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में अभी तक अपनी चार पुस्तकों का प्रकाशन कर चुकी हैं तथा उनके अनेक रिसर्च जर्नल व अनेक पुस्तकों में शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। वर्तमान में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के साथ आदिवासी क्षेत्र पर शोध कार्य भी कर रही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। डॉ रूकमेश चौहान को सम्मानित करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें