फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निःशुल्क शिविर लगा बढ़ाई स्वास्थ्य जागरुकता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​आयुर्वेदिक ​शिविर में स्वास्थ्य जांच करते विशेषज्ञ। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरुकता शिविर लगाए गए। इनमें इंदिरा कॉलोनी गांव मुर्तिजापुर में डॉ महिपाल ने आमजन को एचपीवी वैक्सीन के लाभ बताए। ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जागरुक किया। निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयां भी वितरित की गई। योग सहायक शिवकुमार ने विभिन्न अभ्यास कराए। आंगनवाड़ी केंद्र निवरासी में दूसरे शिविर के दौरान डॉ. मीना ने टीकाकरण, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या महत्व पर प्रकाश डाला। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सिम्मी ने निःशुल्क दवाईयां बांटी। सहायक नरेंद्र ने योगाभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि शिविरों का आमजन को अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें