पिहोवा। हॉकी उप कप्तान नवनीत कौर से मिलकर उत्साहवर्धन करते प्राचार्य डॉ गाबा। स्वयं
- फोटो : Archive
पिहोवा। भारतीय महिला हॉकी टीम की एशिया कप में शानदार जीत के बाद डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. कंवल गाबा ने भारतीय हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर से मुलाकात की। उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उत्सावर्धन किया। डॉ. गाबा ने कहा कि टीम की यह उपलब्धि देश के खिलाड़ियों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। बोले कि मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। शाहाबाद हॉकी की मजबूत परंपरा के लिए जाना जाता है। क्षेत्र ने देश को कई प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद