फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. बृजेंद्र तोमर डीन ऑफ कॉलेज पद पर नियुक्त

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ. बृजेंद्र सिंह तोमर। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में अगद तंत्र व विधि वैद्यक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. बृजेंद्र सिंह तोमर को डीन ऑफ कॉलेज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में सोमवार को डॉ. बृजेंद्र सिंह तोमर ने पद ग्रहण किया। डॉ. बृजेंद्र का कई वर्षों का शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में अनुभव है। इससे पहले डॉ. तोमर सीपीसी और कॉलेज एडमिशन कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में ड्राफ्ट एवं काउंसलिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। डॉ. बृजेंद्र ने कार्यभार सौंपने पर कुलपति का आभार प्रकट किया और कहा कि वे ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे। पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में आयुष विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे इसके लिए भी मिलकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें