फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में अखिल भारतीय अंतर विवि शूटिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियन​शिप के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे वि​भिन्न विवि के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलभाव से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पहले दिन पांच फरवरी को करीब 65 विश्वविद्यालयों के 320 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। प्रतियोगिता में मंगलवार को शुरू होने वाले मुकाबले तीन दिनों तक चलेंगे।
विज्ञापन

कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि खिलाड़ियों का रहने का बंदोबस्त हॉस्टल में किया गया है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में क्वालीफाई करने वाली प्रत्येक स्पर्धा में शीर्ष 12 टीमें 18 से 29 फरवरी को असम में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगी। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में कुवि का प्रतिनिधित्व 16 खिलाड़ी कर रहे हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. बलजीत सिंह सेखों ने निशानेबाजों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. बृजेश साहनी, कोच ढाका सिंह, कोच राजेश सहित अन्य खिलाड़ी व कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें