फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंदिर से दानपात्र और दो बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छोटा बाजार स्थिति जैन संस्था के मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और दो बैटरी चुराकर चोर फरार हो गए। दानपात्र में 15 हजार रुपये थे। घटना देर रात एक बजे की है। बगैर नंबर की बाइक पर आए दो आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में पुनीत जैन निवासी विष्णु कॉलोनी ने बताया कि वह एसएस जैन संस्था का सदस्य है। उनकी संस्था का मंदिर छोटा बाजार में स्थित है। वीरवार-शुक्रवार रात करीब दो बजे बगैर नंबर की बाइक पर दो युवक गली में आए और मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर मंदिर के कमरे से दो बैटरी चुरा ली। आरोपी अपने साथ हॉल में रखा दानपात्र भी चुराकर फरार हो गए। दानपात्र में करीब 15 हजार रुपये थे। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें