फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा सब डिपो को मिली दो नई बसें, दिल्ली और लुधियाना रूटों पर चलेंगी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा सब डिपो में पहुंची दो नई बसें। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब चीका से दिल्ली और पिहोवा से लुधियाना रूट पर सफर करना यात्रियों के लिए सुगम होगा। लुधियाना और दिल्ली रूट पर बस उतारने के लिए दो नई बसें पिहोवा सब डिपो को मिल चुकी हैं। इन बसों में से एक बस को पिहोवा से लुधियाना रूट पर चलाया जाएगा जबकि दूसरी बस को चीका से दिल्ली रूट पर उतारा जाएगा। इसके लिए डिपो की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


डिपो के बेड़े में दो नई बसें शामिल होने से अब बसों की संख्या 55 होगी जबकि दो बसों के आने से नई बसों की संख्या भी बढ़कर 28 हो जाएगी। डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने से पिहोवा क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा। लंबे रूट पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दो बसों को इन रूटों पर उतारा गया है, जिससे लंबा सफर तय करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।




पिहोवा डिपो में बसों की संख्या
नई सामान्य बसें-26
नई एसी बसेंदो
सामान्य पुरानी बसें27



डिपो को मिली दो नई बसें : बहादुर सिंह
ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि पिहोवा सब डिपो को दो नई बसें मिली हैं, जिसके चलते अब डिपो में नई बसों की संख्या 55 हो जाएगी। इन बसों में 28 नई बसें है। डिपो को मिलने वाली बसों को पिहोवा से लुधियाना और चीका से दिल्ली रूट पर उतारा जाएगा। इन बसों के चलने से लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। चीका से दिल्ली के लिए बस आठ बजकर 24 मिनट पर चलेगी जबकि पिहोवा से लुधियाना के लिए बस छह बजकर 25 मिनट पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें