फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: जिंदल सिटी में घरों की सफाई करने जा रही महिला पर कुत्तों का हमला, लोगों में दहशत का माहौल

Fri, 22 May 2026 09:45 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पिछले 20 दिन के दौरान तीसरी वारदात से लोगों में गहरा रोष बना हुआ है तो वही घरों में सफाई करने वाली कई अन्य महिलाओं ने भी काम करने से इनकार कर दिया है। यहां विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों में आवारा कुत्तों से दहशत बनी है।
विज्ञापन
कुत्ते (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के पाश एरिया कहे जाने वाले जिंदल सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। चार दिन पहले ही एक महिला लेक्चर को बुरी तरह से काट लिए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि आज घरों में सफाई करने जा रही एक महिला पर भी कुत्तों का झुंड झपट पड़ा। वहीं पर कुछ लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्तों से बचाया।

विज्ञापन


पिछले 20 दिन के दौरान तीसरी वारदात से लोगों में गहरा रोष बना हुआ है तो वही घरों में सफाई करने वाली कई अन्य महिलाओं ने भी काम करने से इनकार कर दिया है। यहां विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों में आवारा कुत्तों से दहशत बनी रहने लगी है लेकिन प्रशासन कोई कदम नहीं उठा पा रहा।

विज्ञापन


आइटीबीपी में अधिकारी रहे सुभाष भारद्वाज की पत्नी महिला लेक्चर मिंटो भारद्वाज ने अपने साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कहा है कि अब इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री तक भी जाएंगे। 2 दिन पहले ही खतरनाक आवारा कुत्तों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद लोगों में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से रोष गहरा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें