फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिकित्सकों की हड़ताल खत्म, सोमवार से अस्पतालों में सामान्य होगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एचसीएमएस यूनियन ​जिला प्रधान तजेंद्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर में चिकित्सकों की दो दिन से जारी हड़ताल रविवार देर शाम समाप्त हो गई। इसके साथ ही सोमवार से सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सामान्य हो जाएंगी और मरीजों को ओपीडी में उपचार की सुविधा मिल सकेगी। हड़ताल के कारण पिछले दो दिनों से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और कई लोग इलाज के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख करने को मजबूर थे।
विज्ञापन


करनाल के घरौंडा में एक पुलिस कर्मी की ओर से चिकित्सक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के विरोध में प्रदेशभर के चिकित्सकों ने शनिवार से ओपीडी सेवाएं बंद कर दी थीं। चिकित्सकों ने इस घटना के विरोध में रोष जताते हुए सरकार और प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

एचसीएमएस यूनियन के जिला प्रधान डॉ. तजेंद्र ने बताया कि इस मामले के लिए करनाल में स्टेट बॉडी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीड़ित चिकित्सक ने आम जनता को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया और कहा कि वह न्याय के लिए कानूनी रास्ता अपनाएंगे। यूनियन ने चिकित्सक के आग्रह को स्वीकार करते हुए हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है। सोमवार से सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक पहले की तरह ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे। यह भी बताया कि घटना के संबंध में सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है। यूनियन ने उम्मीद जताई है कि मामले में न्याय मिलेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

कुरुक्षेत्र। एचसीएमएस यूनियन जिला प्रधान तजेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें