फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी की बदसलूकी पर भड़के डॉक्टर, खोलेंगे मोर्चा

Mon, 23 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी कमेटी की बैठक के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी के बदसलूकी करने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों में रोष है।
विज्ञापन


आरोप है कि अधिकारी का बैठक में खराब व्यवहार रहा। उन्होंने सरकारी चिकित्सकों को दलाल तक की संज्ञा दे डाली। इस पर जिलाभर के चिकित्सा अधिकारियों में रोष बना हुआ है। प्रारंभिक तौर पर इन अधिकारी की प्रत्येक बैठक के बॉयकाट का फैसला लिया गया है।

इस मामले को लेकर सोमवार को चिकित्सकों ने बैठक बुलाई है। पूरे मामले की शिकायत करने की भी तैयारी है। हरियाणा सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर पीसीपीएनडीटी कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में अभियान के राज्य सरकार के सलाहकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोपहर बाद एकाएक बुलाई बैठक में जिले पुलिस के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डीए और डिप्टी डीए आदि अधिकारी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में बात उठी की स्वास्थ्य विभाग पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत धरपकड़ तेज करे।

इसी बीच इन अधिकारी को गुस्सा आ गया और उन्होंने काफी कुछ चिकित्सकों से कह दिया। सूत्रों के अनुसार बैठक में अधिकारी ने डिप्टी सिविल सर्जनों को निजी चिकित्सकों के दलाल की संज्ञा दे डाली। बताया जा रहा है कि गरमागरमी के बीच कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. केके शर्मा बैठक बीच में ही छोड़ कर चले गए।

चिकित्सकों ने इस मामले की शिकायत प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव तक से करने का मन बना लिया है। सूत्रों की मानें तो इस मुद्दे पर जिला भर के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। इसमें ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को पीसीपीएनडीटी कमेटी की बैठक में चिकित्सकों के बारे में काफी कुछ अधिकारी ने कहा है। प्रत्येक चिकित्सक इस बात से नाराज है। क्योंकि, सभी एक जैसे नहीं होते। इस बारे में सोमवार को बैठक बुलाई गई है। कुछ बिंदुओं पर फैसला लिया गया है। बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगानी बाकी है। एसोसिएशन की स्टेट बॉडी को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है।
डॉ. शैलेंद्र खामरा, जिला प्रधान, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें