कुरुक्षेत्र। केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर ठग ने एक चिकित्सक से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर थाना में दर्ज शिकायत में शहर के एक चिकित्सक ने बताया कि 13 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था, जिसे उसने अगली सुबह को पढ़ा था। इसमें लिखा था कि उनका अकाउंट 24 घंटे में बंद होने वाला है।
जल्द अपनी केवाईसी अपडेट कराएं, जिसके बाद उन्होंने इस मैसेज पर क्लिक कर दिया। तब उनके फोन में एसबीआई योनो एप्लीकेशन खुल गई। इसमें उसने अपनी आईडी पासवर्ड डाल दिए। जैसे ही उसने मोबाइल पर आए ओटीपी को डाला तो तुरंत उसके मोबाइल की स्क्रीन पर एक लाल रंग की लाइन आई गई। कुछ देर बाद खाते से 50 हजार रुपये कटने का नोटिफिकेशन आया। उसने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत कर खाता फ्रिज करवा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।