फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएसए ने पीछा करने से संबंधित अपराधों के बारे में आमजन को कर रहा है जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीछा करने के अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को अधिवक्ता अशोक कुमार व पीएलवी योगेश करणवाल द्वारा गांव खेड़ी ब्राह्मणा, खिजरपुरा, किरमच, खेड़ी रामनगर, लोहार माजरा, लुखी में संबंधित विषय पर आमजन को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमतौर महिलाएं पीछा करने वालों को नजरअंदाज कर देती हैं, जो आगे चलकर खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने ऐसे मामलों में आनलाइन शिकायत दर्ज करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं का पीछा किया जा रहा है, वे राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्लयू) से शिकायत कर सकती हैं और आयोग इस मामले को पुलिस के सामने उठाएगा। भारत के किसी भी हिस्से में कोई भी महिला यह शिकायत दर्ज करा सकती है। अभियान के तहत 21 अगस्त को मुंडा खेड़ा, 23 अगस्त को नरकातारी, 24 अगस्त को पिंडारसी, 25 अगस्त को सेक्टर-3, 26 अगस्त को सेक्टर-7, 27 अगस्त को सेक्टर-13, 28 अगस्त को वशिष्ठ कॉलोनी, 30 अगस्त को रावगढ़ व 31 अगस्त को आजाद नगर में कैम्पों का आयोजन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें