फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएन महिला कालेज में 810 सीटों के लिए 1050 आवेदन

Thu, 30 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
कॉलेज में प्रॉस्पेक्टस खरीदती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दयानंद (डीएन) महिला कालेज में दाखिले को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कालेज में नौ कोर्स की 810 सीटों के लिए फिलहाल छात्राओं द्वारा सामान्य के 920 और एससी/बीसी के 970 समेत 1890 प्रॉस्पेक्ट्स खरीदे जा चुके हैं, जिनमें से करीब 1050 आवेदन दर्ज भी कर लिए गए हैं। सभी कोर्स में दाखिले मेरिट के आधार पर ही होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गे्रजुएशन लेवल पर बीएससी नॉन मेडिकल की 80 सीटों के लिए अभी तक 145, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 60 सीटों के लिए 72, बीकॉम सामान्य और सेल्फ फाइनेंस की 160 सीटों के लिए 245, बीकॉम वोकेशनल की 80 सीटों के लिए 65, बीटीएम की 40 सीटों के लिए 17, बीए सामान्य की 250 सीटों के लिए 351, बीए विद फंक्शनल इंग्लिश की 60 सीटों के लिए 40 आवेदन आ चुके हैं।

बताया गया कि बीकॉम सामान्य की 80 सीटों में प्रवेश कंपलीट होने के बाद सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत प्रवेश होगा। स्नातक वाले सामान्य फीस के साथ 14 जुलाई तथा लेट फीस के साथ 15 से 23 जुलाई तक तथा अतिरिक्त लेट फीस के साथ 25 से 30 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर एमए अंग्रेजी की 40 सीटों के लिए 34 और एमकॉम की भी 40 सीटों के लिए 81 आवेदन जमा हो चुके हैं। तय तिथि के बाद 22 से 29 तक दाखिला लेेने पर छात्राओं को लेट फीस तथा 30 जुलाई से 6 अगस्त तक अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन


बताया गया कि कालेज की विभिन्न कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रथम प्रवेश सूची 2 जुलाई, दूसरी 6 जुलाई तथा तृतीय प्रवेश सूची 9 जुलाई को लगेगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाली छात्रा के काउंसिलिंग के समय मौके से अनुपस्थित रहने की स्थिति में उससे अगली छात्रा को प्रवेश के लिए आमंत्रित कर लिया जाएगा। स्नातक की नियमित कक्षाएं 15 और स्नातकोत्तर की 22 जुलाई से शुरू होंगी।  

एड ऑन कोर्स भी किए जा सकेंगे
प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने स्पष्ट किया कि डीएन कालेज की छात्राएं ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन करते हुए एड ऑन कोर्स भी कर सकती हैं, जोकि यूजीसी से अप्रूवड हैं। इनमें सर्टिफिकेट/डिप्लोमा/एडवांड डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, सेक्रिटेरियल प्रैक्टिस, काउंसिलिंग एंड साईकोथेरेपी आदि कोर्स शामिल हैं। सभी के लिए 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि योगा कोर्स लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, जोकि संभवत: अगले वर्ष तक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें