कुरुक्षेत्र। दिवाली पर्व पर आरती करते आश्रम के संचालक संत प्रकाश पुरी व संत अगम पुरी । विज्ञप्त
कुरुक्षेत्र। राजेंद्र नगर स्थित श्रीअद्वैत स्वरुप अनंत आश्रम नंगली वाली कुटिया में रात्रि को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। आश्रम के संचालक संत प्रकाश पुरी जी महाराज एवं संत अगम पुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संत प्रकाश पुरी ने दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये त्योहार शांति, सुरक्षा और समृद्धि लेकर आए। दिवाली शांति और एकता को बढ़ावा देती और विभिन्न संस्कृतियों के बीच सौहार्द का सेतु है। उन्होंने कहा कि दिवाली का त्योहार आपको आशा और उजाले के साथ जीवन में सफलता और खुशियों का संचार करें। इस मौके पर संत निर्विकार पुरी, संत संतोष पुरी, संत सनातन पुरी, संत सहज पुरी, संत त्याग पुरी, संत वेदांत पुरी, संत विवेक पुरी, संत वीणा पुरी आदि संतों ने संगत का मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन गगन कोहली, गुलशन बाजाज, वेद प्रकाश फौजी, रजत कालड़ा व विजय गाबा आदि मौजूद रहे।