शाहाबाद। विदाई समारोह में बनी मिस फेयरवेल और मिस पर्सनैलिटी ख़िताब के साथ छात्राएं।
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय के सभागार में विज्ञान संकाय एवं कला संकाय की द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने बीए, बीएससी, बीसीए तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. आरती त्रेहन ने कहा कि सफलता के रास्ते में अनेक बाधाएं आती है परंतु हम अपनी कर्मठता, परिश्रम व सकारात्मक दृष्टिकोण से उन पर जीत हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए बीए, बीएससी व बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं व विदाई समारोह की इंचार्ज एसोसिएट प्रो. संजुल गुप्ता, डाॅ. भारती शर्मा और सभी विज्ञान, कला संकाय एवं कंप्यूटर विभाग के शैक्षणिक को भी बहुत बहुत बधाई व साधुवाद दिया। कार्यक्रम में सभी संकाय की छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों नृत्य-गायन इत्यादि का आयोजन कर समारोह में चार चांद लगा दिए। कला संकाय बीए तृतीय वर्ष से कनिका परफेक्शनिस्ट, दिव्या मिस पर्सनेलिटी, महक मिस ब्रिलियंट व परणीत कौर मिस फेयरवेल और बीसीए से सतिंद्र कौर, बीएससी से दीपांशी मिस फेयरवेल, प्रिया मिस पर्सनलिटी, सपना रनर अप चुनी गई।
कला संकाय के निर्णायक मंडल की भूमिका रचिता कंसल, शिवानी शर्मा एवं तन्वी ने कुशलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम में संतोष, डाॅ. सोनिया मलिक, डाॅ. कविता मेहता, डाॅ. प्रियंका सिंह, डाॅ. मुमताज, डाॅ. स्वरित शर्मा, राधिका गुप्ता, नेहा एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। विज्ञान संकाय एवं कंप्यूटर विभाग के निर्णायक मंडल की भूमिका कविता मेहता, डोली एवं तन्वी ने कुशलतापूर्वक निभाई। कार्यक्रम में डॉ. पूनम सिवाच, डाॅ. हेमा सुखीजा, डाॅ. स्वाती अत्री, रितू मित्तल, रचिता कंसल, अनुराधा, दीक्षा, सुरभि, रमनदीप, दामिनी, शैंकी, पूनम, प्रिया, सचिन उपस्थित रहे।