फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए बांटा 18 सेक्टरों में : सुधा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय में केडीबी के  सदस्यों  की बैठक लेते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हजारों नागरिक एक साथ श्रमदान करेंगे। यह स्वच्छता अभियान 27 नवंबर को चलाया जाएगा और इसके लिए थानेसर शहर को 18 सेक्टरों में बांटा गया है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वच्छता अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबडा, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डाॅ. ऋषिपाल मथाना, सौरभ चौधरी, विजय नरुला, जिला परिषद के सीईओ अशोक मुंजाल, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान ने शहर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले स्वच्छ और सुंदर बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की और थानेसर शहर को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सुझाव के अनुसार 18 सेक्टरों में विभाजित करने पर विस्तार से मंथन किया। केडीबी के सदस्य अशोक रोशा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हिंदू शिक्षा समिति के सभी स्कूलों से एनसीसी, एनएसएस और स्काउट के दो हजार विद्यार्थी स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। इसमें बाल भारती के विद्यार्थियों को भी आमंंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें