लाडवा। जिला नगर योजनाकार की ओर से अर्बन एरिया पनप रही एक अवैध कालोनी में तोड-फोड की कार्यवाई की गई, जिससे संबंधित लाेगों में हड़कंप मचा रहा। गांव बन में लगभग दो एकड़ भूमि में पनप रही एक अवैध कालोनी में बनी कच्ची सड़कों को पीले पंजे की मदद से हटाया गया।
डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ सुबह 11 बजे घटना स्थल पर पहुंचा और कालोनी में बनी कच्ची सड़कों को हटाने का कार्य शुरू किया। प्रमोद कुमार एसएमएस बतौर डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त रहे। जिला नगर योजनाकार अशोक गर्ग ने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में गांव बन में लगभग दो एकड़ भूमि पर भू-मालिकों द्वारा बिना विभागीय अनुमति के सड़के बना कर एक अवैध कॉलोनी विकसित करने का मामला आया था, जिसके उपरांत कार्यालय द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी करके कॉलोनी विकसित करने के लिए जरूरी अनुमति प्राप्त करने वाले आदेश दिए गए थे। परंतु भू-स्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा ना तो मौके पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी के निर्माण को रोका गया और ना ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया।
इ