फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज शहीद मेजर नितिन बाली स्विमिंग पूल में होगी जिला तैराकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला तैराकी संघ की ओर से 11 जुलाई को जिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सेक्टर-10 स्थित शहीद मेजर नितिन बाली स्विमिंग पूल में शनिवार सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसमें जिले के सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
जिला तैराकी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग के अनुसार आयोजित होगी। इसमें वेटरन, यूथ सीनियर तथा वर्ष 2008 से लेकर 2020 और उसके बाद जन्मे खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को 600 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। एक बार पंजीकरण कराने के बाद खिलाड़ी एक से अधिक स्पर्धाओं में भी हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए खिलाड़ियों का हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन में पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें