फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ज्योतिसर में पहली बार होगा जिला स्तरीय योग दिवस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर ​स्थित महाभारत अनुभव केंद्र के इसी पार्क में मनाया जाएगा योग दिवस, जिसकी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पौराणिक महत्व वाले गांव ज्योतिसर में पहली बार जिला स्तरीय योग दिवस आयोजित होगा। यह कार्यक्रम आयुष विभाग के अंतर्गत 21 जून को महाभारत अनुभव केंद्र में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक टीमें लगातार जुटी हुई हैं, जिसमें सफाई अभियान भी शामिल है।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि यह 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मुख्य कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक साधक-साधिकाओं के शामिल होने की संभावना है। योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और श्रेष्ठ जीवन का आधार है। इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग से जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने शहर, कस्बे और गांवों के अधिकाधिक नागरिकों से योग करने और स्वस्थ रहने की अपील की।

योग का महत्व और अष्टांग योग
अष्टांग योग के आठ अंग व्यक्ति के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इनमें यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि शामिल हैं। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ बनता है। इससे मन शांत रहता है तथा विचार सकारात्मक बनते हैं। यह जीवन को बेहतर और संतुलित बनाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें