फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा में मनाया जाएगा जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह उपमंडल पिहोवा में नौ से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। समारोह लोगों के आकर्षण का केंद्र तो रहेगा ही, साथ ही साथ युवाओं को धार्मिक पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकाें का ज्ञान भी करवाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम अमन कुमार ने महोत्सव को लेकर वीरवार को अधिकारियों की बैठक ली तो तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सामाजिक व धार्मिक् संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह को भव्य रूप से मनाने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं भी इस समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में कला एवं संस्कृति के रंग भरने के लिए कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे। महाभारत पर आधारित विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप देकर वे लोगों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा गीता जयंती समारोह में अपनी भागीदारी देंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चे गीता पर आधारित पेंटिग, प्रश्रोत्तरी व रंगोली प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे। अमन कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आरंभ सुबह 11.30 बजे से होगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त तीनों दिन सायं को आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपमंडल के सभी लोग हिस्सा लेंगे। पिहोवा में गीता जयंती का समापन 11 दिसंबर को शोभा यात्रा उपरांत किया जाएगा, जिसमें शहर के गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें