कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी ने कुरुक्षेत्र जिले की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें राजेंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया और महिला मोर्चे की कमान शाहबाद से पूर्व प्रत्याशी रजीता सिंह को सौंपी गई। कुरुक्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
जजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप जख्वाला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा के नेतृत्व में एक सप्ताह पहले राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया था। जिला कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी गठित की गई। राजेंद्र शर्मा को जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। पार्टी की ओर से करीब 28 जजपा कार्यकर्ताओं को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सलिंद्र औजला, मास्टर हरिंद्र सिंह, दलविंद्र सिंह मोहडी, जरनैल सिंह बनाया गया। सचिव की जिम्मेदारी सुखबीर, मलकीत खान, दिलबाग ढिल्लों, सुखविंद्र फौजी, जसबीर सिंह, बलविंद्र छोड़पुर को दी गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य में जसमेर सिंह, बलबीर सिंह, रवि सैनी, राजेंद्र, धर्मवीर, सत प्रकाश शर्मा, लखबीर सिंह, रविंद्र शर्मा, हितेश गर्ग को शामिल किया गया। इसके अलावा पार्टी प्रधान महासचिव सुमेर चंद सैनी, कोषाध्यक्ष रमेश बंसल, महासचिव प्रदीप जज, धर्मवीर शेरगढ़, अमन कुमार, निरवैर विर्क राजेश कश्यप को भी जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष कुलदीप जख्वाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी चौधरी ताऊ देवीलाल के विचारधारा पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ताऊ देवीलाल की 112वीं जयंती पर प्रदेशभर में जिला स्तर पर मनाई जाएगी। 8 अक्तूबर को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कुरुक्षेत्र में आयोजित विशाल जन सम्मेलन में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुलदीप जख्वाला, प्रदेश महासचिव होशियार सिंह किरमच, प्रदेश सचिव अनवर खान, हलकाध्यक्ष योगेश शर्मा, थानेसर पूर्व प्रत्याशी सूर्यप्रताप सिंह राठौड़, हल्का अध्यक्ष शाहबाद कुलदीप सैनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।