फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिविल अस्पताल के बाहर दो पक्षों में विवाद, बरसाईं बोतलें

विज्ञापन
शाहाबाद। हमलावर युवक को उपचार के लिए लेकर जाता पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
शाहाबाद। सिविल अस्पताल के बाहर देर सायं दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके चलते दोनों के बीच जमकर बोतलें चलीं। विवाद में पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रात करीब आठ बजे सिविल अस्पताल के बाहर दो पक्षों में बहस हो गई, जो इतनी बढ़ गई कि झगड़ा शुरू हो गया। एक पक्ष का युवक अस्पताल चौक पर स्थित आइसक्रीम की दुकान में घुस गया, जिस पर युवक ने अंदर पड़ी कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य कांच की बोतलें उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मारी। वहीं बाहर खड़े पक्ष ने भी दुकान के अंदर घुसकर बोतलें बरसाईं। इसी बीच बाहर खड़े पक्ष ने दुकान का शटर डाउन कर दिया और हमलावर युवक को दुकान के अंदर बंद कर दिया। बाद में घायल व अन्य युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर गये। इस हमले में पांच लोगों के सिरों पर चोटें आई। बताया रहा है कि इससे दो घंटे पहले भी हमलावर युवक ने गांव रणजीत नगर के लोगों के साथ झगड़ा किया है और दो महिलाओं को घायल किया है। पुलिस मामले की जांच कर झगड़े के सही कारणों का पता लगाने मेंं जुटी है।
विज्ञापन


दुकानदार का 40 हजार का हुआ नुकसान
आइसक्रीम दुकान संचालक ने बताया कि इस झगड़े में उसका करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक ने पुलिस में दोनों पक्षों की शिकायत करते हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। सिविल अस्पताल चौक के अन्य दुकानदार भी आइस क्रीम पार्लर के मालिक के समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें