फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल में सर्च ऑपरेशन चला खंगाला चप्पा-चप्पा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में सर्च अभियान के तहत निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में बुधवार को जिला पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया की अगुवाई में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के लिए चार टीमें बनाई गई थी। इन टीम में 50 से अधिक जवानों को शामिल किया गया। इन टीम ने जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। हालांकि जेल से कोई आपत्तिजनक और संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके लिए डीएसपी रामदत्त नैन, अपराध अन्वेषण शाखा-एक, अपराध अन्वेषण शाखा-एक व महिला थाना कर्मियों सहित कुल चार टीम बनाई गई थी। टीम ने जेल के प्रत्येक बैरक की तलाशी ली। वहीं जेल में बंद कुछ हवालाती और कैदियों से पूछताछ की गई। इस दौरान जेल से कोई भी संदिग्ध गतिविधि व वस्तु बरामद नहीं हुई।
बताया कि जेल में सर्च अभियान पुलिस का रुटीन वर्क है। समय-समय पर इस तरह के सर्च ऑपरेशन चलाकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि जेल में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि तो नहीं चल रही है। साथ ही जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचा गया। जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें