फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता ओलंपियाड हर साल कराने के लिए की चर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ​शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर को गीता ओलंपियाड ब्रॉशर देते इस्कॉन के पदा​धिकारी।   
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा पीढ़ी में भी गीता की अलख जगाने के लिए इस्कॉन की ओर से गत अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान पहली बार गीता ओलंपियाड का आयोजन किया गया। जिसमें 48 देशों के करीब 15 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया था। युवाओं द्वारा दिखाए इस उत्साह से इस्कॉन पदाधिकारी गदगद है, जिसके चलते ही अब हर साल गीता ओलंपियाड कराए जाने की तैयारी की जाने लगी है। इस कवायद को प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सिरे चढ़ाने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए हाल ही में इस्कॉन पदाधिकारियों ने शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर से भी व्यापक चर्चा की है। शिक्षामंत्री ने न केवल इस्कॉन के इस कदम की जमकर सराहना की है बल्कि उन्होंने भी हर साल इसे आयोजित किए जाने को लेकर रूपरेखा पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान इस्कॉन ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के साथ मिलकर पहली बार गत वर्ष ही गीता ओलंपियाड का आयोजन किया था। मैथ्स और साइंस ओलंपियाड की तर्ज पर आयोजित इस गीता ओलंपियाड के लिए 25 अक्तूबर को पंजीकरण शुरू किए गए थे और 10 दिसंबर को परीक्षा ली गई। 48 देशों के 15 हजार युवाओं ने इसमें शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था, जिसके बाद जिज्ञासु विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों में गीता पर आधारित करीब 900 सेमिनार आयोजित किए गए। 100 स्वयंसेवकों ने 35 व विश्वविद्यालयों के युवाओं के लिए 6,300 मेडिटेशन सेमिनार आयोजित किए, जिसमें भाग लेकर सभी विद्यार्थियों ने अनुभव किया कि किस प्रकार मन को नियंत्रित करके गलत आदतों से बचा जा सकता है और समाज व देश को सशक्त बनाने के लिए सहयोग कर सकते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण हुए करीब 200 युवाओं का दल कुरुक्षेत्र बुलाया गया, जहां उनका धर्मनगरी में भ्रमण कराया गया तो वहीं गीता के संबंध में बारीकी से अवगत कराया गया।
इस्कॉन के स्थानीय प्रभारी साक्षी गोपाल दास का कहना है कि गीता ओलंपियाड का उद्देश्य युवाओं को गीता की अमूल्य शिक्षाओं के माध्यम से नशा मुक्ति और सात्विक जीवन में सहयोग देना था। इस्कॉन ने हाल ही में पूरे गीता ओलंपियाड की एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। उच्च शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने गीता ओलंपियाड के प्रयास को जमकर सराहा है। अब यह ओलंपियाड हर वर्ष आयोजित किए जाने की तैयारी को लेकर रुपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें