फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। अंबाला रोड पर अनाज मंडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। मृतक की शिनाख्त बादल (19) निवासी फोर मरला कॉलोनी पिहोवा के रूप में हुई। बादल 12वीं पास करने के बाद विदेश जाने के लिए पियर्सन टेस्ट ऑफ इंग्लिश (पीटीई) कर रहा था। बादल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में नरेंद्र सिंह निवासी फोर मरला कॉलोनी ने बताया कि वह दर्जी का काम करता है। रविवार शाम करीब सात बजे रात को उसका बेटा बादल अपने किसी दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर आया था। अपना काम करने के बाद रात करीब आठ बजे वह बाइक देने के लिए घर से चला था। अंबाला रोड-पिहोवा पर पहुंचा तो उसकी बाइक को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सहायता से उसे नजदीक ही पिहोवा के निजी अस्पताल दाखिल करवा दिया था। सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसके बेटे को सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें