फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उच्च शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विचारों का सशक्त मंच सजा। यहां शिक्षकों की सामाजिक जिम्मेदारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और तकनीक के संतुलित उपयोग पर गहन चर्चा हुई। विवि यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से 33वां राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) अभिविन्यास व संवेदीकरण कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आरंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. आनंद वर्धन शर्मा ने उच्च शिक्षा और समाज विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान के केंद्र नहीं बल्कि समाज की बौद्धिक, सामाजिक, आर्थिक और नैतिक नींव को मजबूत करने वाला संस्थान है। दूसरे सत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग से प्रो. डीआर ठाकुर ने शिक्षा, शिक्षणशास्त्र और प्रौद्योगिकी के आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मूल्यों, आलोचनात्मक सोच और आजीवन सीखने को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला बताते हुए डिजिटल तकनीक के जिम्मेदार और संतुलित उपयोग पर बल दिया। एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो. प्रीति जैन ने बताया कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर आधारित 33वां अभिविन्यास कार्यक्रम और वर्तमान सत्र का आठवां कार्यक्रम है जिससे अब तक लगभग 400 प्रतिभागी लाभान्वित हो चुके हैं। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. नीरज बातिश ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें