कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक बैठक प्रधान रमेश बंसल के कुशल नेतृत्व में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन पर हुई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता ने की।
बैठक में बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं व कुत्तों की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी के संज्ञान में समस्या लाई गई थी। उसमें आशातीत प्रगति हुई है। इस समस्या को थानेसर नगर परिषद अध्यक्ष माफी डंडा के समक्ष भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके अतिरिक्त क्लब में सराहनीय कार्य करने वाले क्लब सदस्यों का सम्मान भी किया गया।