फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मीडिया चौपाल में रसिया नृत्य पर की चर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के पूर्व निदेशक अनूप लाठर रसिया नृत्य के बारे 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के पूर्व निदेशक अनूप लाठर ने कहा कि हरियाणवी रसिया नृत्य इस बार रत्नावली महोत्सव में आकर्षण बना हुआ है। यह बंचारी गांव की डाॅक्यूमेंटेशन से उपजा है। कई बार बंचारी गांव में होली को देखने के लिए जाने का मौका मिला और वहां की होली की डाॅक्यूमेंटेशन की, उसके बाद विचार आया क्यूं न इस लुप्त होती विधा को जीवित किया जाए। इसके बाद इस ओर कदम बढ़ते ही गए।
विज्ञापन

वे रत्नावली उत्सव में मीडिया संस्थान की ओर से लगाई गई मीडिया चौपाल में संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया से साक्षात्कार के दौरान चर्चा कर रहे थे। रसिया नृत्य के डाॅक्यूमेंटेशन और उसके पुनर्जीवित करने पर अनूप लाठर ने बताया कि रसिया नृत्य से संबंधित सारी डाॅक्यूमेंटेशन और वीडियो को कई बार देखा गया और फिर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेशभर से छात्रों को छांटा और उन्हें रसिया नृत्य की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। पांच दिनों तक चली कार्यशाला में छात्रों ने कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें