फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टार्टअप की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर की चर्चा

Tue, 20 Jan 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का इंक्यूबेशन सेंटर (कुटिक) नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है। इसी कड़ी में कनाडा से आई नू स्किन इंटरनेशनल की ब्रांड डायरेक्टर करी चैन ने कुटिक का दौरा किया। इस दौरान कुटिक समन्वयक डॉ. अजय जांगड़ा ने करी चैन से इंक्यूबेशन इकोसिस्टम, स्टार्टअप की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वैश्विक बाजार तक पहुंच, मेंटरशिप और भविष्य की साझेदारियों को लेकर सार्थक संवाद हुआ। डॉ. अजय जांगड़ा ने कुटिक में इनक्यूबेटेड स्टार्टअप एचथ्री को सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। डॉ. जांगड़ा ने कुटिक की उपलब्धियों, यहां इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप और उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुटिक अंतरराष्ट्रीय उद्योग जगत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यह दौरा कुटिक के लिए अंतरराष्ट्रीय उद्योग एवं शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्टार्टअप्स को वैश्विक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इस मौके पर डॉ. अनिरुद्ध, इंक्यूबेशन कंसलटेंट मनोज शर्मा, एचथ्री के संस्थापक सेवानंद, सतीश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें