फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : पत्नी के प्रेमी ने दोस्तों संग की थी दिव्यांग युवक की हत्या

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक सुनील। - फोटो : मांगों के समर्थन में आशा वर्करों ने निकाला मार्च
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क में मिली सिर कटी लाश पानीपत के रहने वाले दिव्यांग सुनील की थी। उसकी पत्नी के प्रेमी मोहित ने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। उसका शरीर चादर में लपेट कर पार्क में डाल दिया और सिर को सन्निहित सरोवर में। 21 दिन बाद पुलिस ने बुधवार को इसका खुलासा किया। इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित व उसके दोस्त मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

आरोपी मोहित ने हत्या को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त व उसके भाई की मदद ली और अपने दोस्त को शराब पिलाने के बहाने पानीपत से कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में ले जाकर अपनी प्रेमिका को दी हुई प्रताडऩा को याद करते हुए निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया। युवक के मरने के बाद कुछ मन के अंदर का गुस्सा कुछ शांत हुआ तो पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने कोई सुराग न बचे इसके लिए मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया और सन्निहित सरोवर में फेंक दिया। पुलिस की पांच टीमों ने 21 दिन तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी व जयपुर तक की दूरी नापने के बाद दो आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद आरोपियों ने जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।
पहले करनाल में हत्याकांड को अंजाम देने का था इरादा

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को मृतक सुनील कुमार, आरोपी मोहित, आरोपी मंजीत उर्फ काकू, आरोपी अंकुश उर्फ अंकित सभी रेल मार्ग से पहले शराब पीने के लिए करनाल पहुंचे। वहां आरोपियों को वारदात को अंजाम देने के लिए कोई उचित स्थान नहीं मिला तो आरोपियों ने कुरुक्षेत्र में आने का प्लान बनाया। इसके बाद पानीपत से ही खरीदे चाकू से सुनील की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन

184 दिव्यांग लोगों से साधा संपर्क, सुनील का मोबाइल मिला बंद

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि सुनील के शव से थोड़ी दूर उसकी नकली दाहिनी टांग जयपुर मार्का की मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने विकलांग समिति जयपुर में संपर्क किया तो समिति से प्रदेश में 184 लोगों के दाहिनी टांग लगवाने की सूची प्राप्त पुलिस ने सभी 184 लोगाें से संपर्क किया। सुनील का मोबाइल बंद आ रहा था तो टीम खोजकीपुर पहुंची और घर जाकर पता किया। मृतक सुनील के पिता ने उसे धड़ व सरोवर से बरामद सिर से सुनील को पहचान लिया। टीम को पिता ने बताया कि उन्होंने इस सुनील के लापता होने की गुमशुदगी पानीपत के बापौली थाना में चार जनवरी को दर्ज भी करवाई थी।
सीआईए दो प्रभारी बोले- तीसरे आरोपी की तलाश जारी

सीआईए दो प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि अब तक हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। जल्द ही तीसरे आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। वहीं अभी तक की जांच व पूछताछ में मृतक की पत्नी का साजिश रचने में हाथ सामने नहीं आया है। परंतु मोहित ने पत्नी के साथ अवैध संबंध की बात कबूल की है। इसलिए पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।
गुमशुदगी में मोहित ने जानबूझकर दाहिनी टांग की जगह बाई टांग से दिव्यांग होने की दी जानकारी

थाना कृष्णा गेट के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मोहित हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहा था। इसलिए उसे जब पता चला की पुलिस थीम पार्क में मिले धड़ की शिनाख्त के लिए सिर्फ हर थाने में यह जानकारी दे रही है कि मृतक दाहिनी टांग से दिव्यांग तो मोहित ने सुनील के पिता से जाकर पूछा की सुनील का कोई सुराग मिला। पिता के इन्कार करने पर वह सुनील के पिता के साथ जाकर थाने में सुनील के दाहिनी टांग से दिव्यांग होने की जगह बाई टांग से दिव्यांग होना दर्ज करवा दिया। ताकि पुलिस के पास जब उसकी दाहिनी टांग की सूचना आएगी तो पुलिस बाई टांग दर्ज हाेने पर इसकी पुष्टी न करे। इसके बाद भी पानीपत पुलिस ने भी बाई टांग की जानकारी होने के चलते। सूचना होने पर कुरुक्षेत्र पुलिस से कोई संपर्क नहीं साधा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें