फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता के साथ करें निर्वहन : विश्राम कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उमरी में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी को समारोह का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वीआईपी स्टेज के नोडल अधिकारी एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता होंगे।
विज्ञापन

समारोह स्थल को 10 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सेक्टर-1 वीआईपी में थानेसर बीडीपीओ अमित कुमार, सेक्टर-1 मीडिया में लाडवा बीडीपीओ विनोद कुमार, सेक्टर-3 महिला में डब्ल्यूसीडी डीपीओ बलजीत कौर, सेक्टर-4 महिला में डीएसडब्ल्यूडी सुरजीत कौर, सेक्टर-5 में एग्रीकल्चर एसडीओ जितेंद्र मेहता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह सेक्टर-6 में पंचायत राज एसडीओ संदीप कौशिक, सेक्टर-7 में हॉर्टिकल्चर एसडीओ विनोद, सेक्टर-8 में पंचायती राज एसडीओ सुरेंद्र कुमार, सेक्टर- 9 में एसडीओ सतीश शर्मा और सेक्टर-10 को थानेसर बीएओ अमित कुमार को नोडल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें