फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिव्यांग मतदाता सक्षम एप पर कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चुनाव तहसीलदार सरला।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सक्षम एप लॉन्च किया है, जो इन्हें मतदान केंद्र पर आवागमन के साथ साथ व्हीलचेयर की भी सुविधा प्रदान करेगा। इसके लिए दिव्यांगों को अपने मोबाइल में सक्षम एप डाउनलोड करना होगा। इस एप का प्रयोग करके दिव्यांगजन सहज एवं सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि सक्षम एप के इंटरफेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ईसीआई एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चैक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि चुनावों से संबंधित ज्ञानवर्धन के लिए काफी लेख भी सक्षम एप पर उपलब्ध है। सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर पंजीकरण, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें