फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय का निर्देश: तकनीकी बिजली कर्मचारी फील्ड में लौटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में काम करने के निर्देश फिर चर्चा में हैं। ये कर्मचारी लंबे समय से कार्यालयों में तैनात हैं, जबकि इनकी मूल जिम्मेदारी बिजली लाइनों की देखरेख और मरम्मत है। उच्चाधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से इन कर्मचारियों को फील्ड में भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निगम के स्थानीय अधिकारियों के सामने क्लेरिकल स्टाफ की कमी के कारण उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यालय कामकाज को सुचारु रखने की चुनौती है। अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि करीब 30 तकनीकी कर्मचारियों को कार्यालयों में समायोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अन्य तकनीकी कर्मचारी बिजली लाइनों और आपूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ठीक से काम कर रहे हैं। निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कार्यालयों में परेशानी से बचाना है। मुख्यालय की ओर से नई भर्ती होते ही तकनीकी कर्मचारियों को फील्ड में भेजने में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें