फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी से लाडवा-जालंधर-ब्यास के लिए सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य डिपो की रोडवेज बस। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जालंधर और ब्यास जाने के लिए अब यात्रियों को अंबाला कैंट में बस बदलने की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो ने लाडवा के रास्ते जालंधर और ब्यास के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। इससे कुरुक्षेत्र, थानेसर, लाडवा, बाबैन और शाहाबाद, अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने में सुविधा मिलेगी। खासकर ब्यास स्थित डेरा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बस सेवा उपयोगी साबित होने वाली है।
विज्ञापन


निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कुरुक्षेत्र से बस सुबह 4:30 बजे रवाना होगी और 5 बजे लाडवा अड्डे पर पहुंचेगी। कुछ मिनट बाद बस वाया बाबैन, शाहाबाद, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना और समराला चौक (लुधियाना बाईपास) होते हुए जालंधर पहुंचेगी। बस का सुबह 11 बजे तक ब्यास पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है। वापसी में बस ब्यास से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी। जालंधर से दोपहर 12:20 बजे और लुधियाना से दोपहर 1:40 बजे बस चलेगी। इसके बाद अंबाला कैंट से शाम 4:20 बजे और शाहाबाद से शाम 4:40 बजे यह बस सुविधा मिलेगी। कुरुक्षेत्र से सीधे ब्यास के लिए किराया 425 रुपये होगा। वहीं लाडवा की सवारी को स्थानीय अड्डे से बस में 405 रुपये एक तरफ के देने होंगे।


बस सेवा के माध्यम से धर्मप्रेमियों की आस्था का सम्मान : पवन
यातायात प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि महाप्रबंधक के साथ चर्चा कर थानेसर-लाडवा सहित आसपास के धर्मप्रेमियों की आस्था का सम्मान करते हुए उन तक सुविधा प्रदान करने की रूपरेखा बनाई गई। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक व्यक्ति नए बस अड्डे या लाडवा बस स्टैंड से यात्रा संबंधी जानकारी के साथ टिकट प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें