फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गीता विद्यालय में दीनानाथ बत्रा का जन्मोत्सव 5 को

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते उप प्रधान अशोक रोशा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दीनानाथ बत्रा जन्मोत्सव के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व छात्रों का अहम योगदान रहेगा। यहां से प्राप्त शिक्षा के कारण विद्यालय के पांच छात्र पांच राज्यों के डीजीपी, चार विश्वविद्यालय के कुलपति और अनेकों संस्थान में उच्च श्रेणी पर यहां के छात्र बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं। विद्यालय के पूर्व छात्र व वरिष्ठ उप प्रधान अशोक रोशा ने बताया कि दीनानाथ बत्रा के जन्मोत्सव पर पूर्व छात्रों की ओर से पांच करोड़ का एक कॉरपोरेट अकाउंट खोला जा रहा है जिसके इंटरेस्ट से गरीब व मेधावी छात्र जो 90 फीसदी से अधिक अंक लेकर पास होंगे, उनकी सहायता की जाएगी। इसके बाद विद्यालय के पूर्व छात्र व केडीबी के सदस्य डॉ. संदीप छाबड़ा ने बताया कि दीनानाथ बत्रा के जन्मोत्सव के अवसर पर एक अंग्रेजी विषय की लैब खोली जाएगी।

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते उप प्रधान अशोक रोशा व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें