फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण आयुष अस्पताल में डिजिटल भुगतान सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था शुरू की गई है। एचडीएफसी बैंक ने अस्पताल को डिजिटल पेमेंट मशीनें उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन

इन मशीनों के जरिये मरीज यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से आसानी से भुगतान कर सकेंगे। कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने स्वयं डिजिटल माध्यम से भुगतान कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था मरीजों को खुल्ले पैसे या नकदी की समस्या से बचाएगी। इससे अस्पताल की सेवाएं अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और समयबद्ध बनेंगी। कुलसचिव कृष्णकांत गुप्ता ने बताया कि यह डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप है। चिकित्सा अधीक्षक राजा सिंगला ने कहा कि अब मरीज बिना असुविधा के तुरंत भुगतान कर सकेंगे। इससे पंजीकरण और अन्य भुगतान प्रक्रियाएं भी आसान होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें