फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांस लेने में हो रही परेशानी, एक्यूआई 205

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाम के समय छाया धुआं। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की हवा में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है, खुली हवा में सांस लेने में परेशानी हो रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 पहुंच गया है जोकि खराब श्रेणी में आता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग, बच्चे व दमा पीड़ितों को हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन व नेत्र रोग की ओपीडी में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में इन ओपीडी में 200 से 250 मरीज पहुंचते थे लेकिन अब रोजाना 350 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं।
400 से 500 सबसे खतरनाक श्रेणी : विशेषज्ञों के अनुसार पर्टिकुलेट मैटर यानी पीएम 10 ये वो कण हैं जिनका व्यास 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर होता है। ये कण हवा में ऑक्सीजन को प्रभावित करते हैं। 1 से 100 तक एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा, 100 से 200 तक ठीक, 200 से 300 तक खराब, 300 से 400 बहुत खराब और 400 से 500 तक खतरनाक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें