फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कम हुईं यात्रियों की मुश्किलें, नियमित दौड़ने लगी रेलगाड़ियां

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पंजाब जाने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे ट्रैक से किसानों के उठते ही जहां यात्रियों की मुश्किलें कम हो गई हैं तो वहीं कई दिनों से प्रभावित रेल यातायात भी सुचारू हो गया है। इससे रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली है तो वहीं यात्री भी बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही कई रेलगाड़ियां अपने नियमित समय से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से पंजाब के लिए निकलीं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलती दिखाई दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 33 दिनों से 10 से ज्यादा रेलगाड़ियां रद्द होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रेलगाड़ियों के रद्द होने पर यात्री स्टेशन पर घंटों इंतजार करने को मजबूर थे। रेलगाड़ियों के रद्द होने के चलते पंजाब के कई शहरों में जाने के लिए यात्रियों को दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा था, जिससे जहां उनकी जेब पर असर पड़ रहा था तो वहीं रेलवे को भी नुकसान हो रहा था। किसान आंदोलन के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को 68 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अब अंबाला के पास रेलवे ट्रैक खाली हो गया है, जिसके चलते रेलगाड़ियां पहले की तरह ही सुचारू तौर पर चलने लगी हैं। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है जबकि पहले किसान आंदोलन के कारण स्टेशन पर यात्रियों की कमी देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन




अब परेशानी हुई कम : मुकेश शर्मा
यात्री मुकेश शर्मा का कहना है कि पंजाब की ओर जाने वाली रेलगाड़ियां अब शुरू हो गई हैं, जिससे बड़ी राहत मिली है। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे थे, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया था। कई रेलगाड़ियां हर रोज रद्द हो रहीं थी तो कई देरी से भी चल रही थी, लेकिन अब रेलगाड़ियां सुचारू तौर पर चलनी शुरू हो गई है, जिससे अब परेशानी कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें