फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रेन से गिरकर माैत, परिजनों ने दोस्तों के खिलाफ कराई प्राथमिकी

Mon, 06 Apr 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट चलती ट्रेन से नीचे गिरने से 17 वर्षीय गौरव की 30 मार्च को मौत हो गई। हादसे में उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए और एक बाजू कटकर दूर जा गिरी।
परिवार ने आरोप लगाया कि गौरव को उसके दोस्तों ने चलती ट्रेन से धक्का दिया था। अब परिजनों ने दोस्तों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक गौरव पलवल गांव निवासी मोहन बहादुर का बेटा था। वह 11वीं कक्षा में फेल होने के बाद घर पर ही रहता था। 24 मार्च को उसका जन्मदिन था, इसलिए उसके पांच से छह दोस्त उसे एक दिन पहले ही हरिद्वार ले गए थे।
विज्ञापन

हरिद्वार से लौटते समय गौरव अपने दोस्तों के साथ 30 मार्च को अंबाला पहुंचा था। वहां से वे कुरुक्षेत्र की ओर आ रहे थे। शाहाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर गौरव ने अपनी मां रीटा को फोन कर बताया कि वह शाहाबाद के पास है और 10 मिनट में कुरुक्षेत्र स्टेशन पहुंच जाएगा।
उसने मां से कहा कि मामा विनय को स्टेशन भेज दें। कुछ देर बाद गौरव के एक दोस्त ने रीटा को फोन करके बताया कि गौरव चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। उस समय पुलिस ने काई शिकायत न मिलने पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया था।
अब मोहन बहादुर ने पुलिस को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रीटा ने गौरव के एक दोस्त को फोन किया था। बातचीत के दौरान दूसरे दोस्त ने फोन छीन लिया।
उस समय दूसरी तरफ से किसी ने कहा गौरव को धक्का क्यों दिया। इस पर फोन छीनने वाले ने चिल्लाकर कहा दे दिया तो दिया। फिर उसने फोन काट दिया। रीटा ने बताया कि जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो दूसरे दोस्त ने कहा कि आपके बेटे को मार दिया, उठाकर ले जाओ। परिवार ने पुलिस को यह पूरी ऑडियो क्लिप भी सौंप दी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के मामले की जांच कर रहे एएसआई विकास ने बताया कि मृतक के पिता मोहन बहादुर के बयान पर उस समय इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अब शिकायत देने के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें