फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बदलते मौसम में बढ़े डायरिया और उल्टी के मरीज

Tue, 19 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डॉ विकास बच्चे का चेकअप करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बढ़ती गर्मी और लू का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में डायरिया और उल्टी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खासकर बच्चों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। अस्पताल के बाल रोग विभाग में हर 10 मरीजों में से करीब चार बच्चे डायरिया और उल्टी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मुदगिल ने बताया कि पिछले दो दिनों में अचानक बढ़ी भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डायरिया के मामले तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि 12 साल तक के बच्चों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। जांच के दौरान ज्यादातर बच्चों में पानी की कमी पाई गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों को लगातार ओआरएस का घोल दिया जा रहा है और उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खानपान में लापरवाही भी बीमारी का बड़ा कारण बन रही है। उन्होंने लोगों को खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। गर्मी में रखे खरबूजे और अन्य खुले फल खाने से भी लोग बीमार पड़ रहे हैं।

ओआरएस का घोल रखें साथ, धूप से बचें

डॉ. मुदगिल ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। बाहर जाते समय अपने साथ ओआरएस का घोल रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। साथ ही अपने शरीर को ढककर बाहर निकलें। उन्होंने फास्ट फूड और खुले फलों से दूरी बनाने की सलाह दी।

कुरुक्षेत्र। डॉ विकास बच्चे का चेकअप करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें