फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय नदी संगम भारत मंडम्प में धूमन सिंह किरमच सम्मानित

Fri, 14 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय नदी संगम भारत मंडपम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रवि शंकर व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की ओर से सरस्वती नदी बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 10 नदी प्रेमियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

धुम्मन किरमच ने सरस्वती नदी पर बने सरोवरों का अनूठा उदाहरण पेश किया है। यही मॉडल अब सोम नदी, चौतग, राखशी, टांगरी, मारकंडा व घग्गर नदियों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में बड़े-बड़े रिजर्वायर स्थापित किए जाएंगे क्योंकि सरस्वती नदी के किनारे स्थित रिजर्वायर किसानों के लिए वरदान बन रहे हैं। इनकी वजह से किसानों को लाभ मिल रहा है। खेती के लिए जो क्षेत्र डार्क जिन में जा रहा था अब वह वापस ग्रे जोन में आ रहा है।
उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने बताया कि सरस्वती नदी के किनारे बने रिजर्वायरो की तरह अब हरियाणा में सभी नदियों के किनारे बड़े बड़े रिजर्वायर स्थापित करने होंगे, ताकि पानी के बहाव को रोका जाए और बाढ़ के पानी को रोका जाए। इसका उदाहरण सरस्वती बोर्ड ने दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हरियाणा प्रदेश में नदियों के किनारे रिजर्वायर का चलन नहीं था लेकिन यह नजीर पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें