फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रपति के स्वागत को तैयार धर्मनगरी, सड़कों से मंदिर तक खास तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए धर्मनगरी तैयार है। शहर की सड़कों से लेकर शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों तक विशेष इंतजाम किए गए हैं। सड़कों के गड्ढे भरकर आवागमन सुगम बनाया गया है तो कहीं डिवाइडर और चौराहों को सजाकर चमकाया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, गुरुकुल कुरुक्षेत्र और देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में भी स्वागत की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सड़कों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया गया है। जगह-जगह बने गड्ढों को भरा गया है और उनके मार्ग में आने वाले सभी ब्रेकर तक हटाए गए हैं। राष्ट्रपति के रूट पर एक दिन पहले देर रात तक झाडू व मशीनों से देर रात तक इसके अलावा डिवाइडर की सफाई और रंग-रोगन के साथ चौराहों को भी व्यवस्थित और आकर्षक बनाया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें एक दिन पहले देर रात तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी रहीं।

केयू में लोक वाद्य यंत्रों से होगा स्वागत

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष तैयारी की गई है। यहां कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों बीन, तुंबा और नगाड़े की धुनों के साथ स्वागत करेंगे, इसके लिए करीब 50 कलाकार दिनभर रिहर्सल करते रहे। पारंपरिक लोक संगीत के माध्यम से धर्मनगरी की सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत करने की तैयारी है।
विज्ञापन


गुरुकुल में मल्लखंभ पर दिखाएंगे करतब

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में भी राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है। यहां आचार्य मल्लखंभ पर अपने खास करतब दिखाएंगे। इसके लिए अभ्यास और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से गुरुकुल की पारंपरिक शारीरिक शिक्षा और योग आधारित गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा।


भद्रकाली मंदिर में गर्भगृह तक सजावट

देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई हैं। मंदिर परिसर से लेकर गर्भगृह तक को सजाया गया है। साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित स्तर पर तैयारी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें